वृक्ष मित्रों की सुरक्षा के बिना मानव जीवन खतरे में
मानव के ये सच्चे मित्र है। धुप बढ़ती है तो मानव इनकी गोद में जाता है छाया के लिए खुद गर्मी सेहकर ये हमें छाया देते है। फल देते हैं। जलाने के लिए ओर फर्नीचर के लिए लकड़ी देते हैं (हमें कभी भी हरे पौधे पेड़ नहीं काटने चाहिए ये शास्त्रअनुकूल नहीं हैं गलती से कट जाने पर कमसे कम 11 या 21 वृक्ष लगाने का विचार सुझाव धार्मिक ग्रंथों में है )ओषधि देते हैं यहाँ तक की हिन्दू धर्म में तो मरने के बाद अग्निसंस्कार तक ये साथ होते हैं। आक्सीजन देने ओर कार्बनडाइ आक्साइड छोड़ ने के कारण वायुमंडल में भी संतुलन रखते है। कुल मिलाकर जीवन के लिए जरुरी सांस पर भी इनका ही राज है ओर मानव इन्हे यानी हम इन्हे इग्नोर करते हैं। मित्रो प्यारे साथियो मेरी दिली इच्छा है मैं कम से कम 10-20हजार वृक्ष लगाऊं मेरे गांव में लगाना चाहता हूँ समस्या ये है मैं रेवाड़ी में रहता हुँ। मैने सुरुवात यहीं से कर भी दी है ओर विभिन्न जानकारियों का कोस बढ़ा रहा हुँ की पौधों की जरूरते क्या हैं उनकी समस्या बीमारियां कैसे वो पनपते हैं कैसे बड़े होते हैं। इसके लिए मैने बीज ओर खाद का संग्रह करना भी सुरु कर दि...